फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: 385 सीटों पर युवाओं को मिलेगा सोलर प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। दीन दयाल उपाध्याय कौशल विकास योजना के तहत जिले में 385 सीटों पर सोलर प्रशिक्षण शुरू किया गया है। योजना का लाभ गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों के युवा उठा सकते हैं। चयनित युवाओं को निशुल्क प्रशिक्षण के साथ भोजन और आवास की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन


पात्र युवाओं की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए, जबकि न्यूनतम शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल निर्धारित की गई है। आवेदन की अंतिम तिथि नौ फरवरी है। एमआईएस मैनेजर संदीप कुमार ने बताया कि योजना में 35 प्रतिशत सीटें महिलाओं और पांच प्रतिशत सीटें दिव्यांगजनों के लिए आरक्षित हैं। आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को शैक्षिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र (वार्षिक 60 से 80 हजार रुपये), राशन कार्ड या निवास प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, जाति प्रमाण पत्र और दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) जमा करना होगा।

चयनित युवाओं को पहले आईटीआई पांडुनगर में काउंसलिंग के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद उन्हें प्रशिक्षण केंद्रों पर भेजा जाएगा। योजना के तहत दो प्रशिक्षण केंद्र बनाए गए हैं। अर्रा रोड स्थित केंद्र में 105 प्रशिक्षणार्थियों के आवास की व्यवस्था है, जबकि दूसरा केंद्र कल्याणपुर के बड़ा सुराही क्षेत्र में संचालित है।
विज्ञापन


अब तक 40 युवाओं की काउंसलिंग पूरी हो चुकी है। प्रशिक्षण अवधि तीन माह की होगी, जिसमें 400 घंटे सोलर तकनीकी और 200 घंटे सॉफ्ट स्किल प्रशिक्षण शामिल है। प्रशिक्षण के बाद प्रमाण पत्र और प्लेसमेंट भी दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए डीपीएम पांडुनगर के मोबाइल नंबर 8279939115 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें