फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ई-समिट में स्टार्टअप से संवाद, बिजनेस मॉडल को समझा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। नवाचार, स्टार्टअप संस्कृति और युवा उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आईआईटी कानपुर के एंटरप्रेन्योरशिप सेल की ओर से आयोजित तीन दिवसीय ई-समिट-25 का बुधवार को समापन हुआ। आयोजन में देश भर से स्टार्टअप संस्थापकों, निवेशकों, उद्योग विशेषज्ञों और युवा उद्यमियों ने भाग लिया, जिन्होंने चुनौतियों का सामना कर नए अवसरों के सृजन की अपनी सोच को साझा किया। ई-समिट में उद्योग प्रतिनिधियों ने स्टार्टअप से संवाद कर बिजनेस मॉडल को समझा।
विज्ञापन


ई-समिट का शुभारंभ पीएफआरडीए की डिप्टी जनरल मैनेजर पूजा उपाध्याय और आईआईटी निदेशक प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम के दौरान, डीप टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल प्लेटफॉर्म जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर पैनल चर्चाएं हुईं। एमबीए चायवाला के नाम से प्रसिद्ध प्रफुल्ल बिल्लोरे ने अपने संघर्ष और सफलता की कहानी साझा की। क्रिएटर्स कॉन्क्लेव में कंटेंट क्रिएशन और डिजिटल ब्रांडिंग के उभरते आयामों पर चर्चा हुई।

प्रतियोगिताओं के फिनाले में प्रतिभागियों ने अपनी रणनीतिक सोच और उद्यमी कौशल का प्रदर्शन किया। विभिन्न क्षेत्रों के स्टार्टअप्स ने प्रदर्शनी में अपने उत्पादों और विचारों को प्रदर्शित किया। छात्रों, निवेशकों और उद्योग प्रतिनिधियों ने इन स्टार्टअप्स से संवाद कर व्यावसायिक मॉडलों को समझा। अपस्टार्ट फिनाले में देश-विदेश के वेंचर कैपिटलिस्ट्स और एंजेल इन्वेस्टर्स ने स्टार्टअप्स के विचारों का मूल्यांकन किया।
विज्ञापन


संस्थान के निदेशक प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने कहा कि आईआईटी कानपुर नवाचार और प्रभाव आधारित उद्यमिता को लगातार बढ़ावा दे रहा है। एंटरप्रेन्योरशिप सेल के फैकल्टी एडवाइजर प्रो. अंकुश शर्मा और एसआईआईसी के प्रोफेसर-इन-चार्ज प्रो. दीपू फिलिप ने छात्र-नेतृत्व वाली पहलों और स्टार्टअप इन्क्यूबेशन की आवश्यकता पर जोर दिया। मौके पर पीएफआरडीए हैकाथॉन की घोषणा भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें