फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

38 और कोरोना संक्रमित, सभी होम आइसोलेट, केंद्रीय राज्यमंत्री स्वस्थ

विज्ञापन
राजपुर में संदिग्ध का सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिले में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। बुधवार को 38 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इससे सक्रिय मरीजों की संख्या 141 हो गई है। सभी मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। वहीं मूसानगर स्थित आश्रम में पिछले सात दिन से क्वारंटीन केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति अब ठीक हो गई हैं।
विज्ञापन

अमरौधा पीएचसी के अधीक्षक डॉ. आदित्य सचान ने बताया कि केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति नौ जनवरी को कोरोना संक्रमित मिली थीं। उन्हें मूसानगर स्थित अच्युत ब्रह्मधाम अखंड परम धाम आश्रम में क्वारंटीन कर दिया गया था।
इसके बाद हुई जांच में 16 जनवरी को उनकी आरटीपीसीआर रिपोर्ट निगेटिव आई है। डॉ. आदित्य ने बताया कि अब राज्यमंत्री स्वस्थ हैं। हालांकि उनके सहायक धर्मेंद्र अभी भी संक्रमित है। उनको आश्रम में ही क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन

वहीं, बुधवार को तहसील, जिला अस्पताल, पुलिस लाइन, नबीपुर, राजपुर, पाटेपुर, मोहम्मदपुर, अंगदपुर, उर्सी, रूरा, जमालपुर, न्यायलय, रसूलाबाद सहित अन्य जगहों पर 38 लोग संक्रमित मिले। अब जनपद में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 141 हो गई है। अभी तक 250 मरीज मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें