रोजगार मेला में छात्रा को प्रमाण पत्र देतीं सदरा विधायक सरिता भदौरिया ।
- फोटो : रोजगार मेला में छात्रा को प्रमाण पत्र देतीं सदरा विधायक सरिता भदौरिया ।
इटावा। विश्व युवा कौशल दिवस पर उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तहत राजकीय आईटीआई में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। सोमवार को हुए आयोजन में 761 युवाओं ने प्रतिभाग किया। 20 से अधिक कंपनियों के प्रतिनिधि की ओर से लिए गए साक्षात्कार में 367 युवाओं को रोजगार मिल सका। बाकी युवा कंपनियों के मानकों पर खरे नहीं उतर सके।
रोजगार मेले का शुभारंभ सदर विधायक सरिता भदौरिया ने किया। मेले में एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस सहित 20 कंपनियों के प्रतिनिधियों की ओर से प्रतिभाग किया गया। जिसमें साक्षात्कार के हिसाब से युवाओं का चयन किया गया। चयनित हुए युवाओं को सदर विधायक की ओर से नियुक्ति पत्र दिया गया।
नियुक्ति पत्र पाकर युवाओं के चेहरे खिल गए। सीडीओ अजय कुमार गौतम की ओर से कंपनी के प्रतिनिधियों से जानकारी ली और युवाओं को प्रेरित किया। आईटीआई प्रधानाचार्य डॉ. राजकुमार सिंह, उप्र कौशल विकास मिशन की जिला समन्वयक मंजू देवी, जिला सेवायोजन अधिकारी विकास मिश्रा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक अंकुल शुक्ला, जिला कौशल प्रबंधक अनीश कुमार पाठक, विवेक कुलश्रेष्ठ रहे।