जसवंतनगर। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर खेड़ा धौलपुर फ्लाईओवर पर सोमवार को बारिश के दौरान बाइक फिसलने से एक युवक और युवती घायल हो गए। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। सुबह 10 बजे प्रतापगढ़ के गांव पुरयोधा निवासी सतीश यादव (22), रिश्तेदार राधा यादव (21) के साथ बाइक से आगरा जा रहा था।
जैसे ही दोनों खेड़ा धौलपुर फ्लाईओवर पर पहुंचे। इस दौरान तेज बारिश शुरू हो गई। भीगी सड़क पर बाइक फिसल गई। इससे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टर के अनुसार सतीश को पैर और सिर में चोटें आई हैं, जबकि राधा के हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है।