फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monkeypox: मंकीपॉक्स प्रभावित देशों से कानपुर लौटे 365 लोग लापता, विभाग 108 लोगों से ही कर सका है संपर्क

Wed, 03 Aug 2022 06:00 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

भारत में मंकीपॉक्स वायरस ने अपने पैर पसार लिए हैं। कई राज्यों में वायरस से संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं। ऐसे में मंकीपॉक्स प्रभावित देशों से कानपुर लौटे 365 लोगों का पता नहीं बड़ी लापरहवाही साबित हो सकता है।
विज्ञापन
मंकीपॉक्स का बढ़ता खतरा - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में मंकीपॉक्स प्रभावित देशों से लौटे 365 लोगों का पता नहीं चल सका है। स्वास्थ्य विभाग की रैपिड रिस्पांस टीमें और नगर निगम का एकीकृत कोविड कमांड सेंटर इनसे संपर्क नहीं कर पा रहा है। कुछ लोगों के फोन बंद हैं। कुछ मोबाइल फोन नंबर गलत लिखे हुए हैं। कुछ विदेश से दिल्ली तो आ गए, लेकिन अभी घर नहीं पहुंचे हैं।

विज्ञापन

इसके अलावा कुछ लोग शहर आकर बाहर चले गए हैं। स्वास्थ्य विभाग सिर्फ 108 लोगों से ही संपर्क कर पाया है। सीएमओ डॉ. आलोक रंजन ने बताया कि मंकीपॉक्स प्रभावित देशों से जो लोग आए हैं किसी में कोई लक्षण नहीं है। वहीं हैलट में मंकीपॉक्स वार्ड बना दिया गया है। इसमें बेड की संख्या 75 कर दी गई है।
बता दें कि केंद्र सरकार ने मंकीपॉक्स संक्रमण को लेकर एक टास्क फोर्स का गठन किया है। यह बीमारी की रोकथाम, जांच, उपचार और टीकाकरण को लेकर दिशा-निर्देश तय करेगी। यह टास्क फोर्स जांच सुविधाओं के विस्तार से लेकर वैक्सीन तैयार करने तक में सरकार को दिशा-निर्देश देगी। फिलहाल भारत में अभी तक कुल छह से ज्यादा मामले आ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें