फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: 350 की होनी थी भर्ती, 56 में 46 का अभ्यार्थियों का चयन

Wed, 19 Aug 2026 01:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां। नगर बाईपास स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भोगनीपुर में मंगलवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें राजस्थान नीमराना स्थित मोटोकोर्प लिमिटेड को 350 रिक्तियों पर भर्ती की जानी थी। सुबह 10 बजे से दूर दराज से अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए पहुंचे। 56 अभ्यार्थियों ने कागजी कार्रवाई पूरी की। इसमें 46 अभ्यार्थियों का चयन किया गया जबकि चार अभ्यर्थी साक्षात्कार में असफल रहे व छह को ट्रेड नहीं मिली
विज्ञापन

कंपनी के एचआर हेड ऋषभ गौतम, अवनीश व जावेद ने अभ्यर्थियों का बारी-बारी से साक्षात्कार लिया। जिसमें 46 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। आईटीआई के कार्य निदेशक दिनेश कमल व अनुदेशक चंद्रमणि त्रिपाठी भी उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य कपिल मिश्र ने बताया कि रोजगार मेला आयोजित किया गया है लेकिन इसमें स्टाइपेंड 16,676 से 19,988 रुपये है। पूर्ण रूप से दक्षता होने पर कंपनी का निर्धारण होगा। कुछ अभ्यर्थी दूसरी कंपनी में भी चले जाते हैं। जो अन्य 10 अभ्यर्थी आए उनमें चार साक्षात्कार नहीं कर सके। वहीं, छह अभ्यर्थियों की ट्रेड नहीं थी। इसलिए वह प्रतिभाग नहीं कर सके। इधर साक्षात्कार और चयन के बाद अभ्यार्थियों में हरियाणा जाने और वेतन कम होने को लेकर ऊहापोह की स्थिति रही। कई अभ्यर्थियों ने घर पहुंच कर विचार करने की बात कही।
..........................


फोटो-21- पुष्पेंद्र कुमार
सिकंदरा आईटीआई से मैकेनिकल का कोर्स किया है। साक्षात्कार के बाद चयन हो गया एक साल के लिए अप्रेंटिस के लिए कहा है। कंपनी ने हरियाणा पहुंचने के लिए 23 अगस्त का पत्र दिया है। फिलहाल वेतन कम है। कंपनी पहुंचने के बाद स्थिति साफ होगी। सोचा था कि अच्छे वेतन पर चयन होगा। - पुष्पेंद्र, मुंगीसापुर
विज्ञापन



................
फोटो- 22-अंजली
भोगनीपुर आईटीआई से फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया है। साक्षात्कार भी सही रहा चयन भी हो गया लेकिन वेतन कम है। 23 अगस्त को हरियाणा कंपनी में उपस्थित का पत्र दिया है। घर पहुंच कर तय होगा के वहां जाना है या नहीं। क्योंकि वेतन उस लिहाज से कम है। - अंजली, बिल्हौर
..................

फोटो- 23-कालिंद्री
अकबरपुर आईटीआई से इलेक्ट्रानिक मैकेनिक ट्रेड किया है। साक्षात्कार में पास होने के बाद 23 अगस्त का हरियाणा कंपनी पहुंचने का पत्र दिया गया है। जिसके लिए खुशी है। इससे अप्रेंटिस हो जाएगी। इतनी दूर के लिए परिजनों की सहमति बने तो है। - कालिंद्री, सुभाष नगर रूरा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें