फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिक्योरिटी सर्विस कंपनी की कैश वैन से पकड़े गए 34 लाख रुपये, फिर हुआ ये सब

Fri, 29 Mar 2019 09:54 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चल रही वाहन चेकिंग के दौरान शुक्रवार को कानपुर में बर्रा पुलिस ने कर्रही रोड पर सिक्योरिटी सर्विस कंपनी एसआईएस की कैश वैन से 34 लाख रुपये पकड़े। मौके पर एसआईएस के कर्मचारी रुपयों का ब्योरा नहीं दे सके। इस पर पुलिस ने स्टेटिक मजिस्ट्रेट आरएन अवस्थी को सूचना दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे बैंक कर्मियों के ब्योरा देने के बाद मजिस्ट्रेट ने रुपये लेकर जाने दिया। थाना प्रभारी अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार दोपहर कर्रही रोड पर कैश वैन को रोका गया था, जिसमें एक बक्से में 36 लाख रुपये रखे थे।

पूछताछ में वैन सवार कर्मचारियों ने बताया कि कौशलपुरी स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की चेस्ट शाखा से रुपये लेकर तीन शाखाओं घाटमपुर के तरगांव, पड़री लालपुर और भीतरगांव के लिए लेकर जा रहे हैं, लेकिन वह मौके पर कोई कागजात नहीं दिखा सके। स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने बताया कि चेस्ट शाखा के लिपिक वीके सिंह के रुपये बैंक के होने का ब्यौरा देने पर कैश वैन को रुपये लेकर जाने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें