फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: समूह से जुड़कर आत्मनिर्भर बनेगी 3.33 लाख महिलाएं

Sat, 24 Jan 2026 01:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की मुहिम तेज हो गई है। अब पात्र गृहस्थी और अंत्योदय कार्डधारक 3 लाख 33 हजार 74 महिलाओं को समूह से जोड़ा जाएगा। कौशल के अनुसार प्रशिक्षण प्राप्त कर यह महिलाएं सरकारी अनुदान लेकर स्वयं का रोजगार शुरू कर सकेंगी।
विज्ञापन

शासन के निर्देश के बाद एनआरएलएम विभाग इसे अमलीजामा पहनाने में जुट गया है। सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए योजनाएं चला रही हैं। एनआरएलएम भी उसमें शामिल हैं। इससे जुड़कर महिलाएं छोटी-छोटी बचत के माध्यम से रोजगार का सृजन कर खुद को स्वावलंबी बना रही हैं। शासन से मिलने वाली प्रोत्साहन राशि के साथ बैंकों से ऋण लेकर दोना-पत्तल, मोमबत्ती, धूप बत्ती, सिलाई-कढ़ाई, मिठाई के डिब्बे सहित लघु उद्यम स्थापित कर चुकी है।
अब तक जिले में करीब नौ हजार स्वयं सहायता समूह का गठन किया जा चुका है। इससे एक लाख से अधिक महिलाएं जुड़कर स्व रोजगार कर आत्मनिर्भर बनने की राह पर आगे बढ़ रही हैं। इन महिलाओं को अलग-अलग फंड देकर आगे बढ़ाया जा रहा है। अब नए वित्तीय वर्ष में अधिक संख्या में महिलाओं को जोड़ने की पहल की जा रही है। इसके लिए अंत्योदय कार्ड धारक 44 हजार 506 मुखिया महिला व 2 लाख 88 हजार 568 पात्र गृहस्थी कार्ड धारक मुखिया महिला को जोड़ने का लक्ष्य मिला है। इन्हें जोड़ने की प्रक्रिया विभाग की तरफ से शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

...................
वर्जन.........
3 लाख 33 हजार 74 राशन कार्ड की मुखिया महिलाएं हैं। उन्हें अब समूह से जोड़ा जाएगा। इसे पूर्ण करने के लिए ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठकें की जा रही हैं। जल्द ही सभी के लिए लक्ष्य निर्धारित करते हुए समूहों का गठन किया जाएगा। इसका उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। - गंगाराम वर्मा, उपायुक्त, एनआरएलएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें