फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छिटपुट बारिश ने किसानों की बढ़ाई चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
चौबेपुर (कानपुर)। क्षेत्र में बुधवार हुई बूंदाबांदी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी। किसानों के बताए अनुसार, बेमौसम बारिश होने की दशा में दलहनी व तिलहनी फसलों के अलावा आलू की फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका है। मौसम के रुख से परेशान किसान पूरे दिन आसमान की ओर ही नजरें टिकाए रहे।क्षेत्र में चना, मटर, लाही, सरसों की लगभग 70 फीसदी फसल पककर तैयार है। आलू खुदाई का कार्य भी शुरू हो चुका है। बुधवार की सुबह से आसमान में छाये घने बादल और रुक- रुक कर हुई बूंदाबांदी से ठंड बढ़ी। वहीं, बारिश ने किसानों का पसीना भी छुड़ा दिया है। बारिश होने की स्थिति में फसलों को नुकसान पहुंच सकता है।
विज्ञापन

क्षेत्र के कुर्मीखेडा गांव निवासी अमरनाथ कटियार, नवीन कटियार, गोगूमऊ गांव के दुल्लर कटियार, शशिकांत, चपठुआ गांव के शिवकुमार वर्मा, चंदिका के गुड्डू सिंह, प्रेमपुर के राजेंद्र यादव, रामचन्द्र, गुरैयां के विजय बहादुर, सुनील मिश्रा, त्रिलोकपुर गांव के बबलू यादव, और बदनपुर के सिपाही लाल ने ने बताया कि गेहूं को छोड़कर अन्य ज्यादातर फसलें लगभग पककर तैयार खड़ी है। बारिश नुकसानदेह साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें