ग्राम प्रधान को जान से मरने की धमकी
पतारा (कानपुर)। विकास खंड की गांव पंचायत बलहापारा के ग्राम प्रधान ज्ञानेंद्र नारायण उर्फ रामूसिंह ने गांव पंचायत के मजरा बिराहिनपुर निवासी दो लोगों के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने, दरवाजे के बाहर खड़े होकर गाली-गलौज और लाइसेंसी असलहों से फायर करने की शिकायत पुलिस चौकी पतारा में की है। ग्राम प्रधान ने एसएसपी को मेल पर शिकायत भेजी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।