फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी को ग्रामीणों ने पीटा प्रेमिका जाने को अड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
औंग। प्रेमिका को साथ ले जाने के लिए पहुंचे प्रेमी को शुक्त्रस्वार शाम ग्रामीणों ने पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई की। मारपीट देखकर युवती उसे बचाने पहुंची। वह प्रेमी के पक्ष में खड़ी हो गई है। मारपीट की सूचना पर 100 नंबर पुलिस कर्मी पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों के साथ पंचायत की। समझौता न होने पर दोनों पक्षों को थाने ले गई।
विज्ञापन


औंग थाना क्षेत्र के एक गांव किनारे खागा का लोडर चालक युवक रेलवे लाइन में मिट्टी बराबर करने का काम करता है। लोडर एक घर के सामने खड़ा करता था। उसी घर की लड़की से प्रेम प्रसंग हो गया। चालक लड़की को भगा ले जाने की नीयत से पहुंचा। परिजनों ने दोनों को पकड़ लिया। युवक की जमकर पिटाई की। पुलिस ने युवक के परिजनों को बुलाया। एसओ राकेश मौर्या ने बताया कि पक्षों के बीच बातचीत हो रही है। कोई निर्णय नहीं निकाला जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें