फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप का आरोपी पल-पल बदल रहा अपनी लोकेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
भीतरगांव (कानपुर)। महाराष्ट्र के पुणे जनपद में कक्षा दो की छात्रा के साथ रेप के बाद हत्या करने के आरोपी की लोकेशन महाराष्ट्र पुलिस को साढ़ (घाटमपुर) इलाके में मिली थी। इसके बाद से आरोपी लगातार लोकेशन बदल रहा है, और पुलिस छह दिनों से उसके पीछे लगी हुई है। गुरुवार को पुणे पुलिस ने आरोपी के गांव पानीपुरवा (साढ़) सहित आसपास के कई गांवों में वांछित आरोपी के इश्तिहार (पोस्टर) चस्पा किए। आरोपी के परिजनों से भी उनके घर पर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

थाना पिंपली, पुणे (महाराष्ट्र) के सहायक निरीक्षक सतीश कांबले ने बताया कि आरोपी युवक राजकुमार कुरील उर्फ प्यारेलाल कोतवाली घाटमपुर की पुलिस चौकी साढ़ क्षेत्र का निवासी है। महाराष्ट्र से बीते 24 सितंबर को घटना करने के बाद फरार हुआ है। सर्विलांस के जरिए उसकी लोेकेशन जनपद कानपुर के साढ़ क्षेत्र में मिलने पर पुलिस दल बीते शनिवार को यहां आया था और तब से यहीं डटा है।
गुरुवार को महाराष्ट्र पुलिस ने पोस्टर तैयार करने के बाद साढ़ कस्बा के अलावा आसपास के गांवों और सार्वजनिक स्थलों पर चस्पा कराया है।
वहीं एक अन्य फरार आरोपी की तलाश में गुरुवार को मध्य प्रदेश पुलिस का एक दल घाटमपुर आया। पुलिस दल में शामिल लोगों ने बताया कि उनको रेउना पुलिस चौकी क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव निवासी एक युवक की तलाश है। मध्य प्रदेश में उसके खिलाफ मारपीट, बलवा फैलाने और लूटपाट करने का मुकदमा दर्ज है। जबकि, पुलिस दल ने इस मामले में और जानकारी देने से इंकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें