कायमगंज। संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत कर्ता ने आर्यावर्त ग्रामीण बैंक के प्रबंधक के खिलाफ ठगी की शिकायत की थी। प्राथमिक जांच के बाद एसपी ने थाना पुलिस को शाखा प्रबंधक समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए।
नगर के मोहल्ला सदबाड़ा निवासी अभिनव शर्मा ने एसपी को दिए प्रार्थना में बताया था कि कि उसके बड़े भाई सनी शर्मा ने रेडीमेड दुकान के लिए आर्यावर्त ग्रामीण बैंक शाखा ट्रांसपोर्ट चौराहा रेलवे रोड से लोन के लिए आवेदन किया था। शाखा प्रबंधक अरविंद चौरसिया ने जयवीर शाक्य निवासी सदवाडा व फूलमती मंदिर के पीछे रहने वाले रिंकू अग्रवाल से मिलवाया और कहा इनसे बात कर लो ये लोन
संबंधी आवेदक की फाइल तैयार करवा देंगे। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने पांच लाख का लोन मंजूर कराया, लेकिन उसके भाई को 1 लाख 18 रुपये ही मिले। बाकी की रकम इन लोगों ने हड़प लिया। पीड़ित को जानकारी हुई तो तीनों धमकी देने लगे और कहा कि यदि कही शिकायत की कि तो जान से मरवा देंगे। धमकी के चलते उसका भाई सनी डर गया। इसी बीच 13 सितंबर को जयवीर के धमकाने पर उसके भाई ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की कोशिश की। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
बैंक प्रबंधक सहित तीन पर मुकदमा
समाधान दिवस पर की गई शिकायत का एसपी ने लिया संज्ञान
आर्यावर्त बैंक के प्रबंधक समेत तीन लोगों पर ठगी का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो