फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: राजकीय पॉलिटेक्निक के 30 विद्यार्थियों को मिली नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। राजकीय पॉलिटेक्निक कानपुर नगर में आयोजित दो दिवसीय कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 30 विद्यार्थियों का चयन हुआ। पहले दिन गुरुवार को ग्रेटर नोएडा स्थित जर्मन-बेस्ड मल्टीनेशनल कंपनी, माहले थर्मल सिस्टम ने लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर 26 छात्रों का चयन किया। इस ड्राइव के लिए कुल 227 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था।
विज्ञापन


चयनित विद्यार्थी मैकेनिकल, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, प्रोडक्शन और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग शाखाओं से रहे, जिन्हें लगभग 2.64 लाख रुपये वार्षिक वेतन के साथ आवास, परिवहन, भोजन और बीमा जैसी सुविधाएं दी जाएंगी। दूसरे दिन शुक्रवार को डोनेयर ग्रुप की ओर से टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी और टेक्सटाइल केमिस्ट्री विभाग के लिए प्लेसमेंट आयोजित की गई, जिसमें चार विद्यार्थियों का चयन 3.1 लाख रुपये के वार्षिक पैकेज पर किया गया। प्रधानाचार्य मुकेश चंद्र आनंद ने सभी को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें