फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा से आए सिपाहियों समेत 30 मिले संक्रमित, कानपुर देहात में कोविड के सक्रिय मरीज 84

विज्ञापन
संदिग्ध का सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। जनपद में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ती जा रही है। रविवार को 30 और लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसमें आगरा से आए 10 सिपाही भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। वहीं जिले में कोविड के सक्रिय मरीजों की संख्या 84 है।
विज्ञापन

जनपद में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए गैर जनपदों से पुलिस बल का आना शुरू हो गया है। शनिवार को आगरा से आए सिपाहियों को अकबरपुर के एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट में रोका गया था। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मचारियों ने सिपाहियों का सैंपल लेकर आरटीपीसीआर जांच के लिए लैब भेजा था।
वहां से रविवार को आई रिपोर्ट में 10 सिपाही संक्रमित मिले हैं। उन्हें थाने में ही क्वारंटीन कर दिया गया है। इसके साथ ही डेरापुर में पांच, अमरौधा में एक, संदलपुर में एक, झींझक में चार और अकबपुर में नौ संक्रमित मिले हैं। जनपद में कोविड के सक्रिय मरीजों की संख्या 84 है।
विज्ञापन

22446 को लगा टीका
सीएमओ डॉ. एके सिंह ने बताया कि 18 की उम्र से ऊपर वाले 7678 लोगों को प्रथम डोज, 12027 को द्वितीय डोज, 2596 किशोर और 145 फ्रंटलाइन वर्करों को बूस्टर डोज लगाई गई है। सीएमओ ने लोगों से अपील कि लोग खुद के साथ दूसरों को भी टीकाकरण के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें