फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोडर में मिले 29 पड़वा, चार लोग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरौर। बेड़ामऊ गांव के पास से पुलिस ने एक लोडर में 29 पड़वा बरामद किए हैं। मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सभी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

उपनिरीक्षक बृजकिशोर ने बताया कि गश्त के समय बेड़ामऊ गांव के पास लिंक रोड पर एक लोडर आता दिखा। रोक कर तलाशी ली गई तो उसमें 29 पड़वा बंधे मिले। मामले में सट्टी थाना क्षेत्र के कसोढ़ा के अनस और शादाब, रिजवान और औरैया अजीतमल के दलेलनगर के इमरान को गिरफ्तार किया गया है।
जिनके पास से 3150 रुपये और मोबाइल बरामद किए गए हैं। सभी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। मवेशियों को मुक्त कर लोडर को सीज किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें