फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: यूपीसीए के चयन ट्रायल में 250 क्रिकेटरों ने दिखाया दम

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। उत्तर प्रदेश रणजी टीम में जगह बनाने के लिए प्रदेश भर के क्रिकेटरों के बीच कांटे की टक्कर है। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की ओर से बुधवार को कमला क्लब में हुए रणजी ट्रॉफी के ट्रायल में करीब 250 सीनियर खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चयनकर्ताओं ने बल्लेबाजों, गेंदबाजों और विकेट कीपर के कौशल को परखा।
विज्ञापन

ट्रायल में शहर के 12 क्रिकेटरों के अलावा अलीगढ़, बुलंदशहर, बरेली, पीलीभीत, लखनऊ, आगरा, मेरठ, वाराणसी, सहारनपुर, गाजियाबाद, प्रयागराज और ग्रेटर नोएडा समेत 25 से अधिक जिलों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। यूपीसीए की सीनियर चयन समिति के प्रमुख व पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार, रिजवान शमशाद और शशिकांत खांडेकर ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन का बारीकी से मूल्यांकन किया। खिलाड़ियों को अलग-अलग हिस्सों में बांटकर नेट्स पर उतारा गया। बल्लेबाजों की तकनीक, शॉट और टाइमिंग के साथ गेंदबाजों की रफ्तार, नियंत्रण और सही लाइन-लेंथ पर फोकस रहा। विकेट कीपर की फुर्ती, कैचिंग और स्टंपिंग क्षमता परखी। प्रवीण कुमार ने युवा तेज गेंदबाजों को सटीक लेंथ पर गेंद डालने और गेंदबाजी में निरंतरता बनाए रखने के गुर सिखाए। शशिकांत खांडेकर ने बल्लेबाजों के शॉट चयन और तकनीकी दक्षता पर नजर रखी।

90 खिलाड़ियों की अगली परीक्षा
ट्रायल में प्रदर्शन के आधार पर करीब 90 खिलाड़ियों को चयन मुकाबलों के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इन खिलाड़ियों को आगे चयन मैच और कैंप में प्रदर्शन का अवसर मिलेगा। बेहतर प्रदर्शन करने वाले क्रिकेटरों के लिए प्रदेश रणजी टीम में जगह बनाने का रास्ता खुलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें