फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: 319 बसों से 25 हजार लाभार्थी आएंगे पीएम की जनसभा में

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 24 अप्रैल को सीएसए में कार्यक्रम में 25 हजार से लाभार्थियों को लाने की तैयारी सरकारी तौर पर की जा रही है। इसके लिए कुल 319 बसें लगाई जाएंगी। ये सभी केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं के लाभार्थी होंगे। इससे अलग भाजपा भी भीड़ जुटाने में जुटी है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी जनसभा के मंच पर पूरे एक घंटे तक रहेंगे। इस दौरान वह 20,656 करोड़ रुपये की 11 परियोजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास करने के साथ-साथ तीन योजनाओं के 10 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी सौंपेंगे। इसके लिए प्रशासन ने पीएम सूर्य घर योजना, एनआरएलएम और आयुष्मान कार्ड के लाभार्थियों की सूची तैयार की है।
प्रधानमंत्री जिन योजनाओं को लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे, उन सभी स्थानों पर एलईडी लगाकर पीएम के जनसभा स्थल से लाइव दिखाया जाएगा। इसके लिए जनसभा स्थल पर ही योजनाओं के पत्थर लगाए जाएंगे। इन पत्थरों से पीएम जैसे ही बटन दबाकर पर्दा हटाएंगे, सभी स्थानों से लाइव प्रसारण आने लगेगा। पहले पीएम मेट्रो की सवारी करने वाले थे, अब इसमें बदलाव कर दिया गया है। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों का जिम्मा सोमवार से ही एसपीजी ने संभाल लिया है। बिना एसपीजी की अनुमति के पंडाल स्थल में प्रवेश वर्जित कर दिया गया है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री करीब सवा दो घंटे शहर में रहेंगे। वह दोपहर 2:40 बजे चकेरी एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से दोपहर 3:10 बजे सीएसए स्थित हेलीपैड उतरेंगे। सवा तीन बजे से सवा चार बजे के बीच प्रधानमंत्री जनसभा स्थल में जनता के बीच रहेंगे और यहां मंच से संबोधित करने के साथ विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। 4.15 बजे पीएम हेलीपैड से चकेरी एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरेंगे। चकेरी से शाम 4:55 बजे पीएम वापस लौट जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसभा स्थल के पास सीएसए में पांच हेलीपैड बनाए जा रहे हैं। वहीं, सीएसए कैंपस में 1000 कार और 500 बसों के लिए पार्किंग बनाई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें