फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba: श्रद्धालुओं से भरा लोडर पलटा, 25 घायल, बालिका समेत तीन की हालत गंभीर

Tue, 05 Jul 2022 03:23 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

यूपी के महोबा जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। लोडर पलटने से 25 यात्री घायल हो गए। जबकि तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महोबा जिले के चरखारी में प्राचीन देवी मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं से भरा लोडर पलटने से 25 लोग घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को सीएचसी चरखारी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। गंभीर हालत होने पर बालिका समेत तीन लोगों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। 
विज्ञापन


ब्लॉक चरखारी के फतेहपुर गांव निवासी सियाराम ने पुत्र गोलू के पेट का ऑपरेशन सफल होने की मन्नत मांगी थी। ऑपरेशन सफल होने पर परिवार के 25 लोग लोडर से सोमवार को सुबह मदारन देवी मंदिर प्रसाद व पताका चढ़ाने जा रहे थे। तभी चरखारी-मुस्कुरा मार्ग पर लोडर पलट गया। लोडर पलटते ही चीख-पुकार मच गई। घायलों को अस्पताल भेजा गया। गुड़िया, पूजा व चाहत की हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी भेजा गया है। पुलिस ने लोडर चालक अरविंद को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन

ये लोग हुए घायल
फतेहपुर निवासी जितेंद्र (30), नैंसी (4), चाहत (8), सियाराम (47), लक्ष्मी (45), पूजा (18), ज्योति (20), आरती (18), नंदकिशोर (40), रेनू (13), राधा (9), सुमन (42), गुड़िया (20), वीर सिंह (18), काजोल (15), कुसमा (50), विकास (17), मनीष (14), तमन्ना (10), आरोही (12), कल्पना (11), राहुल (17), रोहित (16), हेमा (19) और अशोक (17) शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें