फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएसजेएमयू दीक्षांत समारोह: सरकारी स्कूलों के 25 मेधावियों को सम्मानित करेंगी राज्यपाल

Sun, 08 Sep 2019 11:08 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सीएसजेएम विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर स्थित छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के 34वें दीक्षांत समारोह में सरकारी स्कूलों के 25 गरीब मेधावी छात्र-छात्राएं भी सम्मानित किए जाएंगे। दो दिन पहले ही इसके लिए राजभवन ने आदेश दिए थे। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल गरीबी रेखा से नीचे आय वर्ग वाले परिवार के बच्चों को कॉपी-किताबें, पेंसिल बॉक्स, फल आदि देंगी।
विज्ञापन


मेधावियों के चयन की प्रक्रिया विवि प्रशासन ने शुरू कर दी है। विवि के ऑडिटोरियम में 11 सितंबर समारोह में होना है। मुख्य अतिथि पद्मभूषण निर्मल कुमार गांगुली हैं। विशिष्ट अतिथि उच्च शिक्षा राज्यमंत्री नीलिमा कटियार हैं।
विज्ञापन

समारोह में कल्याणपुर ब्लॉक के परिषदीय व पूर्व माध्यमिक स्कूल के 25 छात्र व 25 छात्राएं भी विशेष तौर से शामिल होंगी। यह पहला मौका होगा जब समारोह में छोटे बच्चों को बुलाया गया है।

स्वयं सहायता समूह के सदस्य भी आएंगे
समारोह में दस स्वयं सहायता समूह के सदस्य भी शामिल होंगे। इनमें कल्याणपुर ब्लॉक का प्रगति समूह, चौबेपुर का अन्नपूर्णा, मां दुर्गा व आशा समूह, बिधनू का लक्ष्मी, मां कल्याणी और गजोधर स्वयं सहायता समूह शामिल हैं। सरसौल के शिवशक्ति, गौरी शंकर व रामजानकी सहायता समूह के सदस्यों को भी आमंत्रित किया गया है। राज्यपाल के निर्देशानुसार इस बार दीक्षांत समारोह में किसी  दूसरे विश्वविद्यालय के कुलपति हिस्सा नहीं लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें