खेतों में किसानों की जली फसल
- फोटो : amar ujala
ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। कई लोगों ने खेतों में मिट्टी और पानी डालकर आग रोकने की कोशिश की। काफी देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि ग्रामीणों का आरोप है कि जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची, तब तक पूरी फसल जल चुकी थी। सूचना मिलने पर प्रशासनिक टीम भी गांव पहुंची। हल्का लेखपाल धर्मेंद्र कुमार ने मौके पर पहुंचकर जली हुई फसल का मुआयना किया और प्रभावित किसानों को भरोसा दिलाया कि घटना की रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। इसके बाद किसानों को मुआवजा दिलाने की कार्रवाई की जाएगी।