फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: पुरानी रंजिश में तंबाकू गोदाम के अंदर खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से पीट-पीटकर एक की मौत, तीन घायल

Sun, 12 Apr 2026 03:48 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad News: कायमगंज के घसिया चिलौली में पुरानी रंजिश को लेकर तंबाकू गोदाम में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में बांकेलाल की मौत हो गई। घटना में तीन अन्य लोग घायल हैं, जिनका उपचार जारी है।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो और पुलिस को जानकारी देते परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले में कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में रविवार को पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में हुई मारपीट जानलेवा साबित हुई। तंबाकू गोदाम में हुए इस खूनी संघर्ष में चार लोग घायल हो गए, जिनमें एक की इलाज के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन

घसिया चिलौली निवासी पुष्पेंद्र पुत्र राजवीर और उनके भाई करन पर विरोधी पक्ष के लोगों ने गोदाम में घुसकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, दूसरे पक्ष के बांकेलाल व उनके भाई राजकुमार भी जख्मी हो गए।

Trending Videos
विज्ञापन

http://



परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

घायलों को सीएचसी लाया गया, जहां से बांकेलाल को लोहिया अस्पताल रेफर किया गया। यहां इलाज के दौरान बांकेलाल ने दम तोड़ दिया। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें