फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: आईआईटी के दीक्षांत में 2492 छात्रों को मिलेंगी डिग्रियां

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। 15 जुलाई को होने वाले आईआईटी कानपुर के 59वें दीक्षांत समारोह में 2492 छात्र-छात्राओं को डिग्रियां दी जाएंगी। 448 छात्रों को पीएचडी उपाधि से सम्मानित किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि केंद्र सरकार के स्पेस विभाग के इन-स्पेस (इंडियन नेशनल स्पेस प्रमोशन एंड अथॉराइजेशन सेंटर) के चेयरमैन डॉ. पवन गोयनका होंगे। इस साल दीक्षांत में 1099 छात्रों को स्नातक की डिग्री, 871 छात्रों को परास्नातक की डिग्री और 492 छात्रों को ई-मास्टर की डिग्री दी जाएगी।
विज्ञापन


समारोह में हिस्सा लेने के लिए छात्रों को क्रीम रंग का कुर्ता और सफेद रंग का पायजामा पहनकर आना होगा। कुर्ता नेहरू स्टाइल का घुटने की लंबाई और फुल आस्तीन वाला होना चाहिए। छात्राएं क्रीम रंग का कुर्ता और सफेद रंग की चूड़ीदार पायजामा या लैगिंग्स पहनकर आएंगी। इनका कुर्ता भी नेहरू स्टाइल का घुटने की लंबाई और फुल या तीन क्वार्टर आस्तीन वाला होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें