फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर में मुंबई से लौटे 24 संदिग्ध लोगों को जांच के लिए भेजा गया सदर अस्पताल, सड़कों पर दिखा सन्नाटा

Mon, 23 Mar 2020 12:05 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
जिला अस्पताल जाते मुंबई से लौटे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हमीरपुर के कुरारा में जनता कर्फ्यू का असर सड़कों में फैला सन्नाटा देखने से मिला। रविवार को कस्बा के बाजार वसड़कों में सन्नाटा फैला हुआ है। कस्बे के बेरी तिराहे पर पुलिस ने मुंबई से लौटे 24 लोगों को पकड़कर स्थानीय सीएससी  भेजा।
विज्ञापन


जिनको जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।  शंकरपुर गांव में एक महिला के कोरोना वायरस की अफवाह पर दहशत का माहौल पैदा हो गया। उसे जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। रविवार को जनता कर्फ्यू के चलते सन्नाटा पसरा रहा।

 
विज्ञापन

कस्बे में बेरी चौराहे पर ड्यूटी में मुस्तैद  पुलिस ने यात्रियों से भरे एक लोडर के निकलने पर रोक लिया। जिसमें 24 लोग सवार थे। जिनमें 10 लोग क्षेत्र के रिठारी के सवा सिंह, धर्मवीर, संदीप, राजा सिंह, दुष्यंत, राजकुमारी, निकेता, तुलसी, रोशनी, संगीता शामिल रहे।

बांदा जनपद के जसपुरा थानाक्षेत्र के सिकोला निवासी आमिर, इकरार, सोहेल खान, बाबू खान, इसाक खान, रशीद खान, जान मोहम्मद, ताज मोहम्मद, नत्थू खां, अब्बास खां, सोहर, बल्लू, आदिल खान लोडर में सवार थे। इन लोगों ने बताया कि वह  पुखरायां से सिकोला जा रहे हैं। वह सभी मुंबई से आए हैं।

कोरोना के भय को देखते पुलिस सभी 24 लोगों को सीएचसी ले गए। जहां चिकित्सकों ने जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। उधर क्षेत्र के शंकरपुर गांव में सुनील को बुखार, सर्दी, जुकाम, बदन दर्द होेने पर कस्बे की सीएचसी में इलाज आया। लेकिन कोरोना की जांच को लेकर उसे चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें