फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: 24 कक्ष निरीक्षक, स्टैटिक मजिस्ट्रेट और वाह्य केंद्र व्यवस्थापक रहे अनुपस्थित, जवाब तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। जिले में बुधवार को शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा के पहले दिन 24 कक्ष निरीक्षक ड्यूटी से गायब रहे। इस पर डीआईओएस संतोष कुमार राय ने कक्ष निरीक्षकों से संबंधित स्कूलों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। वहीं एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट और एक वाह्य केंद्र व्यवस्थापक को भी अनुपस्थित रहने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन



डीआईओएस के अनुसार फजलगंज स्थित एपीबी बालिका विद्यालय की सहायक अध्यापक मोनी देवी की वाह्य केंद्र व्यवस्थापक बनाया गया था, पर वह केंद्र पर नहीं पहुंचीं। इसी तरह आईटीआई पांडुनगर के अनुदेशक कृष्ण कुमार को स्टैटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था। वह भी ड्यूटी से अनुपस्थित रहे। वहीं पीआरडी इंटर कॉलेज रामसारी, महर्षि डीबीएल उमरी घाटमपुर, एसबीएमएचएस स्कूल बीबीपुर घाटमपुर, संत बैरागी बाबा इंटर काॅलेज मुईया, सुभाष वीपीएचएसएस दहेली, आजाद इंटर काॅलेज बरौली घाटमपुर, डाॅ. बीआर आंबेडकर एचएसएस बेंदा, इस्लामिया इंटर कॉलेज घाटमपुर, जगरानी पब्लिक इंटर काॅलेज कोरियां, चंद्रावती गेंदा लाल पब्लिक इंटर काॅलेज, उमेश चंद्र एचएस स्कूल शिवराजपुर, बीडीकेएल इंटर कॉलेज जिंदपुर सखरेज, डीएचडी गर्ल्स इंटर काॅलेज अमर पब्लिक स्कूल तिवारीपुर जाजमऊ समेत 24 कॉलेजों से जुड़े कक्ष निरीक्षक अनुपस्थित रहे। इस पर सभी कॉलेजों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। डीआईओएस ने कहा कि स्पष्टीकरण संतोषजनक ने मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें