फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: दो माह से लंबित 222 विवेचनाएं एक दिन में निपटीं

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल के निर्देश पर रविवार को विशेष अभियान चलाकर विवेचनाएं निस्तारित की गईं। इस तरह दो माह से लंबित 222 विवेचनाएं एक दिन में निस्तारित कर दी गईं। इसमें साउथ जोन ने प्रथम स्थान हासिल किया। सर्किल में बाबूपुरवा और थानों में बर्रा ने बाजी मारी।
विज्ञापन

साउथ जोन ने सबसे अधिक 92 विवेचनाएं निस्तारित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया जिसमें 63 आरोप पत्र एवं 29 अंतिम रिपोर्ट शामिल है। नौबस्ता सर्किल ने 47, बाबूपुरवा ने 27, कल्याणपुर और चकेरी ने 23-23 विवेचनाओं का निस्तारण किया। बर्रा थाने ने 18, महाराजपुर ने 13, गुजैनी व कल्याणपुर ने 11-11 विवेचनाएं निस्तारित कीं। इसके साथ ही पुलिस आयुक्त के निर्देश पर कंट्रोल रूम में एक विशेष बनाया गया है। इसमें हर दो घंटे में थानाध्यक्षों की लोकेशन दर्ज की जाएगी। इसमें फील्ड, कार्यालय, आवास और जिले से बाहर रहने की जानकारी दर्ज की जाएगी। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें