कानपुर। हाईकोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों की वार्षिक स्थानांतरण सूची रविवार को जारी कर दी। इसमें 266 अपर जिला जज (एडीजे), 169 सिविल जज सीनियर डिवीजन व 276 सिविल जज जूनियर डिवीजन रैंक के अधिकारी हैं। इनमें कानपुर नगर से 22 न्यायिक अधिकारी गए और 16 को तैनाती मिली है। इन न्यायिक अधिकारियों को 15 अप्रैल तक कार्यभार सौंपना होगा।
सूची के अनुसार बागपत से पवन कुमार राय, नगीना बिजनौर से अनुपम सिंह, मुजफ्फरनगर से दिव्या भार्गव, वाराणसी से देवकांत शुक्ला और हाथरस से माधवी सिंह को कानपुर नगर में अपर जिला जज पद पर भेजा गया है। वहीं, कानपुर नगर में तैनात अपर जिला जज आजाद सिंह को बुलंदशहर, विनय सिंह को ओएसडी सालसा लखनऊ, शेष बहादुर निषाद को हापुड़, नीलांजना को बदायूं और अंशुमान पटनायक को रायबरेली स्थानांतरित किया गया है।
इसी तरह, सिविल जज सीनियर डिवीजन रैंक के अधिकारियों में आगरा से सीजेएम मृत्युंजय श्रीवास्तव, अलीगढ़ से सौरभ मांडलोई, अयोध्या से अनुज सिन्हा, बलरामपुर से अतुल कुमार नायक और बरेली से एसीजेएम रेलवे आकाश वर्मा को कानपुर नगर भेजा गया है। वहीं, कानपुर नगर में तैनात सीजेएम सूरज मिश्रा को हाथरस, स्पेशल सीजेएम कुमुदलता त्रिपाठी को लखनऊ, नवनीत कश्यप को बलिया, ईशा अग्रवाल को हाथरस, प्रफुल्ल उपाध्याय को देवरिया, शुभम द्विवेदी को बस्ती, चंद्र प्रकाश तिवारी को बलिया और शालीन मिश्रा को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के उपसचिव पद पर स्थानांतरित किया गया है।
सिविल जज जूनियर डिवीजन रैंक के अधिकारियों में बदायूं से सौम्या अरुण, बिल्सी बदायूं से अरजित वर्मा, दातागंज बदायूं से समृद्धि मिश्रा, जौनपुर से शिप्रा, प्रयागराज से हेमलता और सोनभद्र से आकृति प्रकाश को कानपुर नगर भेजा गया है। वहीं, कानपुर नगर में तैनात मनीषा गुप्ता को अयोध्या, नवनीत कुमार सिंह को बीकापुर ग्राम न्यायालय अयोध्या, सुमित कुमार को पिंडरा ग्राम न्यायालय वाराणसी, सारांश शर्मा को हाथरस, अभिषेक सिंह को शाहाबाद ग्राम न्यायालय रामपुर, रीवा को शाहगंज ग्राम न्यायालय जौनपुर, युग्मिता प्रताप को फिरोजाबाद, अखिलेश पटेल को बिल्सी ग्राम न्यायालय बदायूं, आनंद गुप्ता को टांडा-अंबेडकरनगर स्थानांतरित किया गया है।