रनियां(कानपुर देहात)। कस्बे के फैक्ट्री के सामने डीसीएम ने कोटेदार को रौंद दिया। घटना स्थल से डीसीएम लेकर चालक फरार हो गया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर भारी भीड़ एकत्र हो गई।
बिलसरायां गांव निवासी विक्रम सिंह सेंगर (35) रविवार की शाम 4 बजे पूजा का सामान व बच्चों के लिए पटाखे लेने रनियां गया था। सामान लेकर घर वापस जाते समय वनस्पति फैक्ट्री के सामने कानपुर से अकबरपुर की ओर जा रही डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी। वह हाइवे पर डीसीएम के सामने जा गिरा। डीसीएम रौंदते हुए निकल गई। बारा चौकी इंचार्ज रामजी दुबे, जैनपुर चौकी के दरोगा प्रमेश मिश्रा पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्मार्टम के लिये भेज दिया। मृतक के चाचा रामू सिंह ने बताया कि विक्रम के पास गांव के राशन की दुकान थी। वह अपने माता पिता का एकलौता था। रनियां चौकी इंचार्ज देवेंद्र सिंह ने बताया कि डीसीएम चालक की तलाश की जा रही है। मृतक हेलमेट लगाए था।