फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुदाई में मिले सिक्कों की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। गड़रा नदी किनारे खुदाई के दौरान मजदूरों को मुगलकालीन सिक्के मिले। पुलिस ने उन्हें कब्जे में ले लिया है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

मरका थाना क्षेत्र के काजीटोला गांव के मजरा कबीरपुर में नदी किनारे मनरेगा मजदूरों को खुदाई में घड़ा मिला। जिसमें 111 सिक्के निकले। सिक्कों पर उर्दू और फारसी लिखी होने से इन्हें मुगलकालीन बताया जा रहा है। साथ में सोना-चांदी मिलने की भी चर्चा रही।
विज्ञापन


खबर मिलते ही काजीटोला चौकी इंचार्ज अर्जुन सिंह यादव मौके पर पहुंचे और सिक्कों को कब्जे में ले लिया। उन्होंने कहा कि इन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा। सोना-चांदी मिलने की बात अफवाह है। उधर, एसडीएम अरविंद कुमार तिवारी का कहना है कि जांच कराई जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें