फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य विभाग ने की छापेमारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन



-
उरई।
जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य विभाग की टीम ने मिलावटी सरसों के तेल माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाया। सोमवार को खाद्य विभाग की अभिहित अधिकारी डा. प्रियंका सिंह भदौरिया के नेतृत्व में मुख्य मार्केट, बस स्टैंड, हाईवे आदि जगहों में अभियान चलाया गया। इस दौरान तेल, दूध व पेय पदार्थों सहित करीब आधा दर्जन नमूने लिए। मुख्य बाजार में कुछ अराजक तत्वों ने विभाग की कार्रवाई के खिलाफ नारेबाजी की लेकिन भारी पुलिस बल होने से अराजक तत्व मौके से भाग गए।



खाद्य विभाग की टीम बुधवार को सबसे पहले शहर के मुख्य बाजार पहुंचे। टीम ने सबसे पहले घंटाघर के मुख्य किराना बाजार में कार्रवाई की। टीम के पहुंचते ही कई दुकानदार दुकानें खुली छोड़ भाग खड़े हुए। टीम ने चौराहे पर काउंटर लगा खुला तेल बेच रहे रामपाल की दुकान पर छापेमारी की। खाद्य सुरक्षा अधिकारी मान सिंह निरंजन के अनुसार यह काउंटर माजिद खान का है। काउंटर पर टीम को भारी मात्रा में खुला तेल मिला। टीम ने यहां जैसे ही कार्रवाई शुरू की वैसे ही वहां उपस्थित कुछ अराजक तत्वों ने कार्रवाई के विरोध में नारेबाजी शुरू कर दी लेकिन भारी पुलिस बल होने से मुख्य बाजार में सख्ती के साथ अभियान चलाया गया। टीम ने न सिर्फ यहां से सरसों के तेल का नमूना लिया बल्कि दुकान में रखा करीब चार ड्रम तेल भी सीज किया। इसके साथ ही टीम ने अनिल कुमार पुरवार की दुकान से सरसों के तेल का नमूना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



कृष्ण कुमार गुप्ता की दुकान से बेसन का नमूना लिया। टीम ने हाईवे का रुख किया जहां पिकअप लोडर को पकड़ा जिसमें जिसमें 150 लीटर दूध था। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार दूध कानपुर देहात के चिलिंग सेंटर पर जा रहा था। मिलावट के संदेह पर टीम ने दूध का नमूना लिया। वही सूर्या ढाबा पर भी छापेमारी की गई। ढाबे में गंदगी पर अभिहित अधिकारी ने संचालक को नोटिस जारी की। साथ ही ढाबे में रखी नमकीन का नमूना भी लिया। टीम ने कोच रोड का स्थिति तिरुपति कोल्ड ड्रिंस ऐजेंसी का निरीक्षण किया। इसमें ऐजेंसी में रखे पेय पदार्थों का निरीक्षण किया गया। साथ ही संचालक को एक्पायरी कोल्डड्रिंक न बेचने की चेतावनी दी। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी मान सिंह निरंजन, राहुल शर्मा, दिनेश चंद्र, अनिल प्रताप, वीरन सिंह आदि रहे।

मिलावटी सरसों के तेल पर चलाया अभियान, कई नमूने भरे

फोटो-55-नमूना लेते खाद्य विभाग की टीम ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें