कोंच। नगर के सब्जी व फल व्यापारियों ने मांगों को लेकर हुंकार भरी। मंडी सचिव को मांग पत्र सौंपा। साथ ही चेतावनी दी कि अगर जल्द मांगें नहीं पूरी की गई तो वह आंदोलन करेंगे।
नवीन सब्जी व फल मंडी में मानसिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में बैठक हुई। व्यापार मंडल अध्यक्ष जीशान राईन ने कहा कि पिछले दिनों उपनिदेशक निर्माण को भी उन्होंने मांग पत्र दिया था। जिसके चलते बरामदों में दीवारें खड़ी करवाई गईं हैं लेकिन यह ज्यादा दिन तक चलने वाली नहीं है। उनकी मांग है कि गिरी दुकानों के लेंटर पूरे कराए जाएं। 20 अन्य दुकानों के लेंटर भी खस्ताहाल हैं, जिसे गिरवा कर बनवाया जाए। नीलामी चबूतरों के प्लॉटों पर जाली लगवाई जाए, सीमेंट की चादरें डाली जाएं। उन्होंने मंडी सचिव को पंद्रह सूत्री ज्ञापन दिया है। इस दौरान इरफान, रामानंद कुशवाहा, खुदाबख्श, यासीन, बुद्घे, रमजानी, नसरू, निजामुद्दीन, शहजाद, सिकंदर, सादिक मास्टर, नसीम, राशिद, यूनुस, हमीद, जलील, जगदीश कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
मांगों को लेकर सब्जी व फल व्यापारियों ने भरी हुंकार
फोटो नंबर-49-बैठक करते सब्जी फल व्यापारी।
फोटो नंबर-50-बरामदों में बनवाई जा रही दीवार।