अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। जिले की 63 भांग ठेके की बुधवार को खुली बोली में नीलामी हुई। बिंदकी तहसील के दावेदारों ने दुकान के लिए बढ़ चढ़कर बोली लगाई।
कलक्ट्रेट कैंपस में भांग की दुकानों की बोली के लिए पचास हजार का टिकट लेकर आवेदकों ने भाग लिया। सदर तहसील के भांग ठेके 27 लाख 21 हजार रुपये में नीलाम हुए। खागा तहसील क्षेत्र के भांग ठेकों की नीलामी 24 लाख में हुई। बिंदकी तहसील के ठेके 29 लाख 71 हजार में उठे। सदर और बिंदकी तहसील के ठेकों पर अरुण कुमार को सर्वाधिक बोली लगाने पर मिले हैं। वहीं, खागा की दुकानें वीरेंद्र बहादुर को मिलीं।
इस मौके पर आबकारी अधिकारी पीसी पाल, सदर निरीक्षक अजय कुमार, खागा निरीक्षक रवींद्र प्रसाद, बिंदकी निरीक्षक शंकर पाल ने बोली शांतिपूर्वक तरीके से कराई।