फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की हत्या में नवविवाहिता गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। पति की हत्या की साजिश रचने वाली नवविवाहिता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवती ने गौने में आने से दो दिन पहले प्रेमी से पति को गोली मरवाई थी। जांच के दौरान यह तथ्य सामने आने पर पुलिस ने कार्रवाई की। हालांकि गोली मारने वाला आरोपी फरार है।

हुसैनगंज थाने के उमरापुर गांव निवासी संजय तिवारी (30) की शादी छह माह पहले खागा के ऐलई गांव निवासी प्रकाशिनी से हुई थी। ससुराल में आठ दिन बिताने के बाद वह मायके चली गई थी। उसे 25 सितंबर को गौने पर ससुराल आना था। संजय तिवारी ट्रक चालक है। उसे काम की तलाश थी। वह एक बाइक सवार के साथ 23 सितंबर को कौशांबी से ट्रक की तलाश कर लौटा था।
विज्ञापन


बाइक सवार ने उसे थरियांव थाने के लतीफपुर मोड़ पर 23 सितंबर की रात उतारा था। तभी एक युवक गोली मारकर फरार हो गया था। ठीक से पहचान न होने के कारण चालक गोली मारने वाले के बारे में कुछ नहीं बता सका था। संजय के मोबाइल से बाइक सवार का मोबाइल नंबर मिला था। पुलिस ने उस नंबर की छानबीन शुरू की। मोबाइल नंबर खागा के ऐलई निवासी बलराम साहू का निकला।

पुलिस ने काल डिटेल खंगाला तो बलराम और प्रकाशिनी के बीच प्रेम प्रसंग सामने आया। पुलिस के पीछे लगे होने की खबर पर बलराम कस्बे की दुकान बंद कर फरार हो गया। पुलिस ने प्रकाशिनी को साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में प्रकाशिनी ने कबूला कि बलराम से उसने ससुराल न जाने की बात कही थी।
विज्ञापन


प्लान के तहत बलराम ने नाम बदल कर पति से दोस्ती की। इसके बाद गौने से दो दिन पहले ही प्रेमी से गोली मरवाई थी। हालांकि संजय किसी तरह से बच निकला। चौकी प्रभारी संगम लाल प्रजापति ने बताया कि विवेचना में प्रकाशिनी को आरोपी बनाया गया है। उसे जेल भेज दिया है।

पति की हत्या की साजिश में नवविवाहिता गिरफ्तार
गौने पर ससुराल आने से पहले प्रेमी से मरवाई थी गोली
गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया था ट्रक चालक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें