फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार घरों से चोर समेट ले गए दो लाख का माल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया। अयाना क्षेत्र के गांव केशीपुर में चोरों ने बुधवार रात चार घरों के ताले तोड़ दिए और लाखों रुपये का माल बटोर ले गए। सुबह जब लोगों को घटना की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। पीड़ित ने थाना अयाना में सूचना दी। मगर पुलिस नहीं पहुंची। इससे ग्रामीणोें में आक्रोश है।

गांव निवासी दिनेश कुमार शर्मा पुत्र रामसेवक शर्मा ट्रक चालक है। जो अक्सर बाहर रहता है। दिनेश की पत्नी शर्मीला देवी अपने मायके गई थी। घर सूना पाकर चोर ताला तोड़कर अंदर घुस गए और करीब 40 हजार की नगदी और 50 हजार के जेवरात चोरी कर ले गए।
विज्ञापन


इसके बाद चोरों ने गांव के आलोक कुमार पुत्र श्रीनारायण के घर को निशाना बनाया। चोर 35 हजार नगद व करीब 50 हजार के जेवरात चोरी कर ले गए। इसके बाद चोरों ने कृष्ण चंद्र पुत्र देवी सिंह के घर की जाली काट दी और अंदर घुस गए।

मगर उस कमरे में भूसा भरा होने के कारण चोर लौट गए। इसके बाद चोरों ने गांव की विमला देवी पत्नी स्व. रामजीत दोहरे के घर धावा बोला। विमला अपने बेटे बेटे के घर गई थीं। घर सूना पड़ा था। चोर ताला तोड़कर अंदर घुस गए, घर से पांच हजार नगद व 20 हजार के जेवरात पार कर ले गए।

सुबह जब लोगों ने देखा तो हड़कंप मच गया। बाहर गए लोगों को भी सूचना दी गई। आनन-फानन सभी लोग गांव पहुंचे। चोरी से गांव में दहशत है। ग्रामीण श्रीनारायण ने बताया कि कई बार 100 नंबर पर फोन किया मगर उठा नहीं। .
विज्ञापन


इस पर कुछ लोग अयाना थाने सूचना देने गए मगर कोई पुलिसकर्मी नहीं आया। पुलिस के न पहुंचने से ग्रामीणों में आक्रोश है। वहीं, थानाध्यक्ष अलमा अहिरवार का कहना है कि उन्हें चोरी की कोई सूचना नही मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें