अमर उजाला ब्यूरो
सफीपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव में मानसिक बीमार किशोर पर गेहूं चोरी का आरोप लगा जमकर पीटा। पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। सहमें परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी। घटना के चार दिन बाद किसी तरह मामला पुलिस तक पहुंच गया। कोतवाली प्रभारी ने बच्चे का मेडिकल कराया। पिता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
थाना क्षेत्र के मवई ब्रह्मनान निवासी श्रीधर (17) पुत्र अनमोल पर गांव के ही हारुन, जावेद पुत्रगण नसीर, बाबा पुत्र पुत्ती, कृष्णमोहन पुत्र संत कुमार ने गेहूं चोरी का आरोप लगाते हुए सोमवार को पीटा था। साथ ही धमकी दी थी कि यदि पुलिस को बताया तो जान से मार देेंगे। डरे -सहमे परिवार के लोगों ने किसी को कुछ नहीं बताया। शुक्रवार को मामला पुलिस तक पहुंचा। कोतवाल संजय पांडेय ने पीड़ित को कोतवाली बुलाया और पीड़ित के बयान लिए। पीड़ित को मेडिकल के भेजा साथ ही चार लोगों पर मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है।
गेहूं चोरी के आरोप में मानसिक बीमार किशोर को पीटा
सूचना पर पहुंची पुलिस, कराया किशोर का मेडिकल
चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, गिरफ्तारी के प्रयास शुरू