फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में दो गुटों मारपीट, फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। रंजिश के चलते हमलावरों ने कोचिंग सेंटर जा रहे छात्रों को घेर मारपीट कर दी। छात्रों के विरोध करने पर हमलावर ने फायरिंग कर दी। दिनदहाड़े कोतवाली के सामने हुई वारदात से सनसनी फैल गई। पुलिस ने छापेमारी कर दो हमलावरों को तमंचा और कारतूस समेत हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी राजेश पाठक ने बताया कि तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन



कोतवाली क्षेत्र के गांव जैतपुर निवासी आशीष कुमार और उसका साथी अनुराग सिंह कसबा में प्रवीन के यहां कोचिंग पढ़ते है। गुरुवार की दोपहर करीब 2 बजे युवक साइकिल से कोचिंग केंद्र जा रहे थे। इस बीच मोहल्ला किदवई नगर निवासी सिंटू और उसके साथियों ने कोतवाली के सामने रोक लिया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच


विवाद होने लगा। कहासुनी होने पर मारपीट शुरू हो गई। मारपीट होते देखकर स्थानीय लोग जब दौड़े तो सिंटू पक्ष की ओर से फायरिंग कर दी गई। जिससे अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोग भी घरों में दुबक गए। छात्रों ने फायरिंग के दौरान जमीन पर लेट कर जान बचाई। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर बाइकों से भाग गए।
विज्ञापन



कोतवाली के सामने हुई फायरिंग की घटना पर कोतवाल राजेश पाठक ने फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच पड़ताल कर आरोपियों की तलाश में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने गांव भरतपुर के पास सिंटू और उसके साथी रामलखन बाल्मीकि को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने इनके पास से 315 बोर तमंचा और कारतूस बरामद किया। छात्रों ने पुलिस को बताया कि बुधवार को सिंटू ने उसकी साइकिल में बाइक का कट मार दिया था। इसको लेकर विवाद हो गया। इसी रंजिश को लेकर उसके ऊपर जानलेवा हमला किया गया। आशीष ने कोतवाली पुलिस को चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन


रंजिश में दो पक्षों में मारपीट, फायरिंग
कोतवाली के सामने हुई घटना को अंजाम देकर आरोपी भागे, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, तमंचा व कारतूस बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें