आईआईटी कानपुर के इंक्यूबेशन सेंटर में 2020 तक दो सौ स्टार्टअप कंपनियां शुरू कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसकी जिम्मेदारी आठ सदस्यीय प्रोफेसरों की टीम को दी गई है।
शुक्रवार को आईआईटी प्रशासन ने इसके लिए इनोवेशन एंड इंक्यूबेशन कोआर्डिनेशन एडवायजरी कमेटी की घोषणा की। इसमें प्रत्येक विभाग से एक-एक प्रोफेसर शामिल किए गए हैं। कमेटी के प्रभारी इनोवेशन एंड इंक्यूबेशन सेंटर के इंचार्ज प्रो. अमिताभ बंदोपाध्याय होंगे।
सदस्य के तौर पर सिविल इंजीनियरिंग के प्रो. तरुण गुप्ता, प्रो. अश्विनी ठाकुर, प्रो. मैनक दास, प्रो. सलिल गोयल, प्रो. अंकुश शर्मा, प्रो. इंद्रनील साहा और प्रो. जे राजकुमार होंगे। इस कमेटी को 2020 तक का लक्ष्य दिया गया है। इन दो वर्षों में तकनीक के साथ एग्रीकल्चर, मेडिकल और सर्विस सेक्टर के स्टार्टअप पर काम करना होगा।