ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग होकर फतेहपुर में एक महिला ने शुक्रवार की दोपहर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला ने अपने पैर में आत्महत्या की वजह लिखी। पुलिस ने मायके पक्ष को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है।
बांदा जिले के छापर गांव की लक्ष्मी (30) की शादी करीब दस साल पहले शहर कोतवाली क्षेत्र के शकुन नगर मोहल्ला निवासी घनश्याम से हुई थी। पति की आठ माह पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। रिटायर्ड ससुर हरिश्चंद्र त्रिवेदी ने बताया कि बेटे की मौत के बाद से बहू तनाव में रहती थी। वह किसी काम से घर के बाहर गए थे।