फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकबरपुर में खरीदे जाएंगे 200 कूड़ेदान

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर नगर निकाय में साफ-सफाई को और बेहतर बनाने के लिए करीब 50 लाख से दो सौ कूड़ेदान (पहिए लगे) खरीदने का प्रस्ताव है। कूड़ेदान हरे और नीले रंग के होंगे ताकि गीला और सूखा कूड़ा अलग अलग एकत्र किया जा सके। डीएम की मंजूरी के बाद कूड़ेदान की खरीद की जाएगी।
विज्ञापन

अकबरपुर नगर पंचायत में कुल 19 वार्ड हैं। सड़क के किनारे लोहे के कूड़ेदान रखे गए हैं, लेकिन ये पुराने और जर्जर हो गए हैें। वहीं पिछले वर्ष करीब 35 लाख रुपये से खरीदे गए कांपैक्टर के हिसाब से पुराने कूड़ेदान नहीं हैं। इसकी वजह से कांपैक्टर का सही उपयोग नहीं हो पा रहा है। कांपैक्टर से कूड़ेदान उठाकर डंपिंग स्थल पर ले जाया जाता है।
वहां कूड़ा खाली कर कूड़ेदान वापस लाकर रखा जाता है। इसमें व्यय अधिक आता है। वहीं समय जाया होता है। कूड़ादान उठाकर मौके पर ही कांपैक्टर में पलटा जा सके और कूड़ादान तत्काल यथा स्थल रखा जा सकेंगे, इसके लिए पहिए लगे कूड़ेदान की जरूरत है।
विज्ञापन

नये कूड़ेदान 15 वें वित्त आयोग की राशि से क्रय करने का प्रस्ताव है। ईओ देवहूति पांडेय ने बताया कि मंजूरी मिलते ही सौ हरे और सौ नीले रंग के कूड़ेदान खरीदे जाएंगे। इससे सूखा और गीला कूड़ा अलग अलग एकत्र होने में सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें