फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदीमय हुआ सोशल मीडिया, 21 घंटे में 20 करोड़ पोस्ट, पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट

Fri, 24 May 2019 09:09 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
21 घंटे में 20 करोड़ पोस्ट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के नतीजों को लेकर लोगों का उत्साह इस कदर था मानो हर कोई खुद चुनाव लड़ रहा हो। अपने-अपने लोकसभा क्षेत्र के साथ बड़े नेताओं के खेमे की हर एक सूचना लोग अपने फेसबुक, ट्विटर अकाउंट पर शेयर करते रहे।
विज्ञापन


आईआईटी कानपुर के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के अध्यक्ष प्रो. संदीप शुक्ला के मुताबिक सोशल मीडिया पर चुनावी खुमार का आलम यह था कि बुधवार रात 12 बजे से लेकर गुरुवार रात नौ बजे तक करीब 20 करोड़ पोस्ट फेसबुक और ट्विटर पर लोगों ने कर दिए।

मीम और चुटकुले हुए शेयर

एक तरफ लोग मोदी को जीत का नायक बताने में जुटे तो विपक्षी नेताओं का अलग-अलग तरह का मीम, चुटकुले शेयर कर उनपर तंज कसा। सबसे ज्यादा मीम राहुल गांधी, ममता बनर्जी, अखिलेश यादव, मायावती, अरविंद केजरीवाल के शेयर हुए।

- मोदी इज नॉट फेंकू... इट्स उखाड़ फेंकू..... ठीक है
- राजतिलक की करो तैयारी, आ रहे हैं भगवाधारी
 

ईवीएम मशीन थी या वॉशिंग मशीन... ऐसी धुलाई कौन करता है भाई

विपक्ष के लोग अबतक समझ नहीं पा रहे कि ईवीएम मशीन थी या वॉशिंग मशीन... ऐसी धुलाई कौन करता है भाई...!
एक अन्य मीम में पूरी विपक्ष एक साथ बोलते हुए दिखाई देती है कि ईवीएम हैक हुआ है... इसी में दूसरी फोटो में सैम पित्रोदा कहते हैं कि अब हुआ तो हुआ...
अमित शाह की फोटो शेयर करते हुए लोगों ने लिखा है कि देश विदेश में कहीं भी सरकार बनाने के लिए संपर्क करें.... मोटा भाऊ, गुजरात वाले


 
विज्ञापन

देश ने एक साथ 22 प्रधानमंत्री खो दिए

श्याम जी त्रिपाठी यूपीए गठबंधन के सभी नेताओं की एक साथ तस्वीर को मीम के रूप में शेयर करते हुए लिखते हैं कि अत्यंत दुख:द समाचार... देश ने एक साथ 22 प्रधानमंत्री खो दिए और हम लोग अब ताउम्र नहीं जान पाएंगे कि सामूहिक बारात में दूल्हा कौन था...? 

मोदी के बाद मुझे भी थैंक्यू बोल दो
बड़ी संख्या में लोगों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि भाजपा की जीत के लिए मोदी के बाद लोग मुझे भी थैंक्यू बोल सकते हैं क्योंकि भाजपा के लिए सोशल मीडिया पर मैंने भी जमकर प्रचार किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें