फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलावट की आशंका में 20 लाख का घी सीज

Sun, 01 Mar 2015 03:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दो एसीएम के साथ खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने घी में मिलावट की आशंका पर चार सैंपल भरते हुए 7876 लीटर घी सीज कर दिया है। इसकी कीमत 20.47 लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन


बाद में एक स्वीट्स शॉप से दो सैंपल भरे गए। एसीएम प्रथम योगेंद्र कुमार, एसीएम सप्तम डीडी वर्मा के साथ खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अभिहीत अधिकारी सय्यद शाहनवाज हैदर आबिदी ने टीम के साथ तनिष्का इंटरप्राइजेज इंडस्ट्रियल एरिया कालपी रोड में छापा मारा।

यहां पर वनस्पति, रिफाइंड सोयाबीन ऑयल और एसेंस से घी बनाया जा रहा था। मौके पर सात्विक और मानिक नाम से 7876 लीटर घी/ हाइड्रोजेनेटेड ऑयल मिला। इसकी अनुमानित कीमत 20 लाख 47 हजार रुपये बताई गई है।
विज्ञापन


टीम ने फैक्ट्री मालिक पुरुषोत्तम द्विवेदी की मौजूदगी में रिफाइंड सोयाबीन ऑयल, घी के एसेंस, सात्विक ब्रांड घी और मानिक ब्रांड घी का सैंपल भरा। अभिहीत अधिकारी ने बताया कि फैक्ट्री मालिक का कहना था कि यह घी पूजा के लिए बनाया जाता है।

लेकिन जानकारी मिली  कि घी को खाने के लिए बेचा जाता है। सभी सैंपल लखनऊ स्थित प्रयोगशाला में जांच को भेजे जा रहे हैं। बाद में टीम ने स्वीट हाउस के वर्कशाप गोविंद नगर में छापा मारा। यहां दुकान मालिक जय प्रकाश की मौजूदगी में चांदी के वर्क और बेसन का सैंपल भरा गया।
विज्ञापन


टीम में चीफ फूड इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह कुशवाहा, फूड इंस्पेक्टर सलिल कुमार, अरुण कुमार, दिनेश चंद्र, ओंकार नाथ और राजेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें