फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनजीटी टीम ने टेनरियों से लिए सैंपल

Sun, 01 Mar 2015 02:55 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) की टीम ने शनिवार को टेनरियों का निरीक्षण किया और वहां से आउट लेट, इन लेट पानी के सैंपल एकत्र कराए। टेनरी में काम कर रहे कर्मियों से बात की। इसके बाद वायु प्रदूषण, जल प्रदूषण से संबंधित कागज भी अपने साथ लेकर गए।
विज्ञापन


इस दौरान इफ्लुएंट की भी सैम्पलिंग की गई।  उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मेम्बर सेक्रेटरी जेएस यादव ने कर्मियों से पूछा कि लेदर की प्रोसेसिंग कैसे करते हैं। टेनरी में बिना ग्लब्स काम कर रहे कर्मचारी को देखकर संचालक से पूछा कि क्या ये कंसनट्रेटेड नहीं है तो संचालक बोले नहीं।

इसके बाद वह आगे बढ़ गए। थोड़ी दूर पर उन्होंने स्प्रे मशीन के पास गंदगी देखकर उसकी फोटोग्राफी कराई। टेनरियों के निरीक्षण के दौरान विधायक इरफान सोलंकी आ गए। उन्होंने अधिकारियों से टेनरी के निरीक्षण के बाबत पूछा तो अधिकारियों ने उन्हें एनजीटी के निर्देश के तहत कार्रवाई की जानकारी दी।
विज्ञापन


एनजीटी द्वारा दो दिनों की कार्रवाई में इकबाल टेनरी, शौकत की टेनरी, मिनार इंडस्ट्रीज, डायमंड टेनरी, दानिश टेनरी, गजाला टेनरी, जेम टेनरी की जांच की गई। इस दौरान जल निगम, नगर निगम के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें