फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा: शॉर्ट सर्किट से खेतों में लगी आग, 20 बीघा फसल जलकर राख, नुकसान देख किसान हुए मायूस

Sat, 16 Apr 2022 03:35 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

हाईटेंशन लाइन के तारों के आपस में टकराने से निकली चिंगारी से खेत में खड़ी 20 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। इस समय फसल सूख चुकी है, तो कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप धारण लिया। सूचना के बाद पहुंची फायर ब्रिगेड ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन
आग लगने से राख फसल की जानकारी देते किसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले के सैफई में ग्राम पंचायत कथुआ के गांव नगला हिम्मत में बीती रात शॉर्ट सर्किट से गेहूं की खेत में आग लग गई। इससे तीन किसानों की करीब 20 बीघे की फसल जलकर खाक हो गई। ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड कर्मियों ने अथक प्रयास से किसी तरह आग पर काबू पाया।

विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक, धारा प्रवाहित तार के आपस में टकराने से निकली चिंगारी गेंहू की खड़ी पर गिरने से फसल में आग पकड़ ली। आग की लपट उठते देख ग्रामीण दौड़े और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची सैफई पुलिस के कुछ समय बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची।जब तक आग पर काबू पाते तब तक किसान शिवराम सिंह, रवि और बबलू की लगभग 20 बीघा खेत में खड़ी गेहूं की फसल जल गए। पीड़ित किसानों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है।

विज्ञापन

किसानों का कहना है कि अक्सर गर्मी के दिनों में खेतों में विद्युत शार्ट सर्किट से आग लगती है। फिर भी विभाग कुछ नहीं कर रहा है। वहीं, क्षेत्रीय लेखपाल के अनुसार बीती रात निवासी नगला हिम्मत अशोक कुमार पुत्र, बलराम सिंह शिवराम और सुखराम, पुत्र तुलाराम की भी चार-चार बीघा खेती में भी ऊपर से गुजरने वाले 11000 हाईटेंशन लाइन के टकराने से निकली चिंगारी से आग लग गई थी। इससे 12 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें