फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक खाते से निकाले 74 हजार, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। शहर कोतवाली के कल्याणी देवी मोहल्ला निवासी एक युवक के बैंक खाते से चार बार में 74 हजार रुपये निकल गए। मोबाइल पर मैसेज आने के बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन



शहर के कल्याणी देवी निवासी मनीष शुक्ला ने बताया कि शहर की एसबीआई की मुख्य ब्रांच में उनका खाता है। उन्होंने बताया कि बैंक खाते से किसी ने चार बार में 74 हजार रुपये निकाल लिए। मनीष के अनुसार पहली बार में 40 हजार रुपये खाते से निकाले गए थे। उसके मोबाइल में जब मैसेज आया तब उसे जानकारी हुई। इस पर उसने बैंक मैनेजर को जानकारी दी।

जांच में पता चला कि बैंक खाते से निकाले गए रुपये उत्तराखंड के उधमसिंह बाराखेड़ा के एक बैंक खाते में ट्रांसफर हुए हैं। इस पर पीड़ित ने रविवार को कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच साइबर पुलिस को सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- चार बार में निकाले गए रुपये, पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें