फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांद को अर्घ्य देकर पति की लंबी आयु मांगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। शनिवार को पति की लंबी आयु के लिए सुहागिनों ने निर्जला व्रत रखा। व्रत रखने के बाद चंद्रमा की पूजा करने के बाद उनके पतियों ने पानी पिला कर व्रत तुड़वाया। इसके बाद महिलाओं ने अपने पति के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह से ही महिलाएं करवाचौथ के व्रत को लेकर उपवास किया। चांद निकलने के इंतजार में शाम होते पूजा सामग्री लेकर महिलाएं घरों की छतों पर एकत्र हो गई। चंद्रमा की आरती कर पूरे विधि विधान से पूजन किया। महिलाओं ने चलनी लगाकर चांद देखा और पति के दीघार्यु की कामना की। पतियों ने पानी पिलाकर व्रत तुड़वाने के साथ उपहार दिए। आचार्य सदगुरु शरण पांडेय ने बताया कि करवाचौथ कार्तिक मास की कृष्णपक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। शास्त्रों के अनुसार व्रत को रखने से पति की आयु बढ़ती है। दंपति के बीच प्रेम बढ़ता है। इस व्रत से दांपत्य जीवन सुखमय रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें