फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी से परेशान किशोरी ने फांसी लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उन्नाव। बीमारी से ऊबकर किशोरी ने फ ांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की मां की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के गांव टाडासातन निवासी राधा पत्नी नाहर सिंह की 17 वर्षीय पुत्री आरती ने शनिवार सुबह साढ़े पांच बजे गांव के ही सोबरन सिंह के बाग में आम के पेड़ से दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी। मां ने बताया कि आरती बीमार रहती थी। बीमारी से ऊबकर आत्महत्या की है। मृतका के पिता गोरखपुर में मिठाई की दुकान पर नौकरी करते हैं। एक भाई विदेश में है। घर में छोटा भाई, मां व दादा रहते हैं। प्रभारी निरीक्षक नारदमुनि ने बताया कि मृतका की मां की सूचना पर शव को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है। उधर, सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम माथर मजरा वंशखेड़ा निवासी राम अवतार की पुत्री सन्नो (18) ने अपनी मां की डांट से परेशान हो घर में रखा जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिजनों को जानकारी होने पर युवती को बेहोशी की हालत मं सीएचसी लाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, बिहार थानाक्षेत्र के मनिकापुर के मजरा बदनखेड़ा निवासी अमर शर्मा (16) पुत्र राजन शर्मा काम करने के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलस गया। सुमेरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। शनिवार सुबह अमर पुत्तन भदौरिया के खेत में ट्राली पर आलू लाद रहा था। तभी ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन के झूलते तारों की चपेट में आ गया। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें