फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा-बरेली हाईवे पर लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। इटावा-बरेली हाईवे पर ट्रक की टक्कर लगने से ट्रैक्टर के परखचे उड़ गए। गनीमत रही कि हादसे में कोई भी हताहत नहीं हुआ। चालक वाहनों को छोड़कर भाग गए। सुबह हाईवे के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। पुलिस ने क्रेन से वाहनों को सड़क किनारे कर ट्रैफिक बहार करवाया।
विज्ञापन


हाईवे पर सेंट्रल जेल चौराहा से आगे शुक्रवार रात ट्रक व ट्रैक्टर में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। भिड़ंत में ट्रैक्टर दो टुकड़ों में बंट गया। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर का पहिया धमाके के साथ फट गया। तेज आवाज से आसपास लोग घरों से बाहर निकल आए। बाद में किसी समय चालक ट्राली को ले गया। सुबह को घटनास्थल पर लोगों की भीड़

लग गई। दोनों वाहनों के सड़क पर खड़े होने के कारण गुजर रहे अन्य वाहनों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा। यातायात अधिक होने से कुछ देर तो सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गई। बाद में पुलिस ने यातायात को सामान्य करवाया। सेंट्रल जेल चौकी इंचार्ज दिनेश गौतम ने बताया कि रात में दोनों वाहनों की भिड़ंत हो गई थी। दोनों वाहनों को क्रेन से सड़क के किनारे हटवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में किसी को कोई चोट नहीं लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इटावा-बरेली हाईवे पर जाम
शुक्रवार रात ट्रक व ट्रैक्टर में हुई भिड़ंत, कोई हताहत नहीं
सुबह पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहनों को किनारे करा यातायात बहाल कराया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें