फर्रुखाबाद। हाईस्कूल के छात्र ने फांसी लगा जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शहर कोतवाली के मोहल्ला अंगूरीबाग नई बस्ती निवासी विजय (17) पुत्र जयपाल कुशवाहा हाईस्कूल की परीक्षा दे रहा था।
परिवारीजनों के मुताबिक बुधवार को परीक्षा देकर आने के बाद विजय गुमसुम होकर अपने कमरे में चला गया। इस दौरान साड़ी का फंदा बना कर कुंडे से फांसी लगा ली। इसकी जानकारी होने पर परिवार के लोग आ गए।
आनन-फानन में शव को नीचे उतार कर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर कोतवाल संजीव राठौर और दरोगा बनी सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चर्चा यह भी है कि पेपर खराब हो जाने से आहत होकर छात्र ने फांसी लगा जान दे दी। ब्यूरो
हाईस्कूल के छात्र ने फांसी लगा जान दी