फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार ससुराल आया दामाद पहुंचा हवालात

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में छेड़खानी के आरोप पर एक युवक को हवालात पहुंचा दिया गया। वह पहली बार अपनी ससुराल पहुंचा था लेकिन रात में दूसरे के घर जाकर लेट गया था। नशे में होने और गलत नीयत का आरोप लगाकर उसे रात भर थाने में रखा गया। सुबह दोनों पक्षों के समझौते के बाद उसे छोड़ा गया। दोपहर में युवक अपनी नवेली दुल्हन के साथ घर के लिए रवाना हुआ।


गांव के एक युवती का थरियांव थाना क्षेत्र के एक युवक से प्रेम प्रसंग था। युवती के गांव में युवक की पुरानी रिश्तेदारी थी। एक माह पहले दोनों राजीखुशी भाग गए थे। कोर्ट मैरिज के बाद दोनों वापस गांव लौटे। मायके व ससुराल दोनों पक्ष ने विरोध की बजाय अपना लिया। युवती इन दिनों मायके में थी। सोमवार को युवक धूमधाम से विदाई कराने के लिए अपने ससुराल पहुंचा।
विज्ञापन


इधर, युवती के घर में भी हंसी-खुशी का माहौल था। वहां रात में जुटे रिश्तेदारों के साथ युवक ने नशा कर लिया। इसके बाद अपने ससुराल वाले घर में लेटने की बजाय दूसरे के घर रात के वक्त जाकर लेट गया। बगल में घर की लड़कियां सो रही थीं। लड़कियों ने शोर मचा दिया। गांव के दूल्हे की ऐसी घटना से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


100 नंबर की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस आरोपी दूल्हे को लेकर थाने पहुंची। एसओ धीरेंद्र सिंह ने बताया कि सुबह समझौते पर युवक को थाने से छोड़ दिया गया। उसने माना कि नशे में उससे यह गलती हो गई थी।



पहली बार ससुराल आया दामाद, पहुंचा हवालात
- नशे में दूसरे के घर जाकर गया था लेट
- रात भर थाने में रहा, सुबह हुई सुलह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें